Girish Mahajan | महाविकास आघाडी सरकार का अब विसर्जन होना चाहिए, यह जनता की भी इच्छा है, गिरीश महाजन ने साधा निशाना 

जलगांव (Jalgaon News), 20 सितंबर : महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Government) का अब विसर्जन होना चाहिए, यह मेरी ही नहीं बल्कि जनता की भी इच्छा है।  यह बयान पूर्व मंत्री गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने रविवार को जलगांव (Jalgaon) में एक कार्यक्रम में रविवार को दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित कोरोना वेक्सीनेशन मुहीम की समीक्षा करने के लिए गिरीश महाजन (Girish Mahajan) रविवार की शाम जलगांव आये थे।  इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यह बड़ा बयान दिया।

 

राज्य का बेहद दुर्भाग्यपूर्ण समय

उन्होंने (Girish Mahajan) कहा कि राज्य की सत्ता में बैठी महाविकास आघाडी सरकार का अब विसर्जन (visarjan) होना चाहिए।  इस सरकार को सत्ता से उतारा जाए।  यह हमारी ही नहीं बल्कि जनता की भी इच्छा है।  आज हम सभी लोग देख रहे है कि राज्य की जनता परेशान हो चुकी है।  जनता की अनगिनत समस्या पेंडिंग है।  किसान, आम नागरिकों, विद्यार्थी सभी की समस्या बनी हुई है। महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Government) से हर वर्ग तंग आ चुकी है।  आज जो समय राज्य को देखना पड़ रहा है वह पहले कभी नहीं आया था। इस सरकार ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण समय ला दिया है।

भाजपा की सरकार आने पर सभी के साथ न्याय

उन्होंने कहा कि  जनता के मन में है कि राज्य में अब बदलाव होना चाहिए।  इस सरकार के जाने के बाद भाजपा (BJP) की सरकार आने पर सभी को न्याय मिलेगा।  हम समक्ष विरोधी की भूमिका निभा रहे है।  हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल, प्रवीण दरेकर राज्य भर का दौरा कर रहे है।  जनता की समस्या के समाधान का प्रयास कर रहे है।  सक्षम विरोधी के रूप में काम कर रहे है।

 

 

Rajinder Pal Singh Bhatia | छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा  नेता रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Shiv Sena BJP Alliance | क्या शिवसेना-बीजेपी फिर से करेगी गठबंधन? संजय राउत ने दिया ‘यह’ जवाब