Girish Mahajan | गिरीश महाजन का पलटवार; कहा- ‘एकनाथ खडसे का दिमाग खराब हो गया…’

जलगांव : Girish Mahajan | जलगांव (Jalgaon) जिले में अलग तरह की राजनीति ही दिख रही है। राष्ट्रवादी नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) और भाजपा के विधायक गिरीश महाजन (Girish Mahajan) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू है। पिछले कुछ दिनों से महाजन और खडसे के बीच शाब्दिक युद्ध चल रहा है। एकनाथ खडसे ने महाजन को बुधवार पेठ में भेजने का बयान दिया था। उसके बाद अब गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने पलटवार किया है। एकनाथ खडसे का दिमाग खराब हो गया है, उन्हें जो लगता है वो बोलते हैं, ऐसी टिप्पणी महाजन ने की है।

 

गिरीश महाजन ने मीडिया से फोन पर बात करते हुए कहा कि खडसे पर मकोका (MCOCA) लगाने के डर से कोरोना होने के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एकनाथ खडसे को ठाणे में दिखाना चाहिए। गिरीश महाजन की इस टिप्पणी पर एकनाथ खडसे ने रविवार को उत्तर दिया है। ‘मुझे ठाणे के हॉस्पिटल में दिखाने की जरूरत नहीं, हालांकि गिरीश महाजन को पुणे (Pune) के बुधवार पेठ में दिखाना चाहिए’ इन शब्दों में एकनाथ खडसे ने उत्तर दिया था। उसके बाद अब गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने पलटवार किया।

 

गिरीश महाजन ने कहा’ एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) का दिमाग खराब हो गया है, उन्हें जो लगता है वो बोलते हैं’ ऐसा पलटवार गिरीश महाजन किया है। झूठे मामले दर्ज कराने हैं, पुलिस पर दबाव डालना है, मकोका का डर दिखाने का काम कर रहे हैं, ऐसा आरोप भी गिरीश महाजन ने किया है। इसलिए पिछले कुछ दिनों से जिले में गिरीश महाजन और एकनाथ खडसे के बीच शीतयुद्ध की स्थिति बनी हुई है।

 

Eknath Khadse | एकनाथ खडसे की भाजपा पर जोरदार टिप्पणी; कहा- 40 साल तक मैं अच्छा था, राष्ट्रवादी में जाते ही…

Central Railway | पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी मध्य रेल को प्रतिष्ठित पर्यावरण और स्वच्छता शील्ड