भाजपा के मुकाबले अपाहिज साबित होगा महागठबंधन: दानवे का दावा

पिंपरी । समाचार ऑनलाइन – किसी एक सियासी दल के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन का प्रयोग हमारे देश में इससे पहले भी किये गए हैं। ऐसे महागठबंधन प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा के बगैर अपाहिज साबित होते हैं। इस तरह का प्रयोग देश में पहले भी सफल नहीं हो सका है। यह अपाहिज महागठबंधन भाजपा का मुकाबला नहीं कर पायेगा। यह दावा भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने शुक्रवार को पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड में संवाददाताओं से की गई बातचीत के दौरान किया।

आनेवाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा द्वारा पूरे महाराष्ट्र में निर्वाचन क्षेत्रवार दौरे शुरू किए गए हैं। इसके बाद पूरे राज्य में ‘अटल संकल्प-2019’ कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज पिंपरी चिंचवड शहर के समावेश वाले मावल और शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी, नगरसेवक और कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। चिंचवड की वाल्हेकरवाडी स्थित आहेर गार्डन में हुई इस बैठक के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे शहर में पधारे थे।

मोदी नाम का मच्छर आया है… कांग्रेस विधायक शिंदे का विवादास्पद बयान

बैठक के बाद संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में दानवे ने भाजपा के मुकाबले गठित हो रहे महागठबंधन को अपाहिज बताया। महागठबंधन बनाने वाले पहले अपना प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करे। ऐसा अपाहिज महागठबंधन भाजपा को टक्कर नहीं दे पाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस सुप्रीमो शरद पवार और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की एकत्रित हवाई यात्रा को लेकर किये गए सवाल के जवाब में भी उन्होंने कुछ इसी तरह का बयान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस और मनसे के एकसाथ आने से भाजपा कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
सीबीआई में मचे घमासान और कांग्रेस के आंदोलन की खिल्ली उड़ाते हुए प्रदेशाध्यक्ष दानवे ने इसे खुद को जीवित बताने के लिए शुरू की गई दौड़धूप बताया। अरबी समुद्र में शिव स्मारक निर्माण कार्य का भूमिपूजन हो गया है। उसका काम भी शुरू हो गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक अरबी समुद्र में ही बनेगा। बोट दुर्घटना जैसे हादसे पुनः न दोहराए जाय इसके लिए सरकार सभी प्रयास करेगी। यह स्पष्टीकरण उन्होंने मराठा सेवा संघ द्वारा राजभवन में शिव स्मारक के निर्माण संबन्धी की गई मांग से जुड़े सवाल के जवाब में दिया।