Ganpati Festival | गणपति बाप्पा मोरया, कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए राज्य सरकार की बड़ी घोषणा 

(Ganpati Festival) कोरोना की लहर शांत पड़ने के बाद प्रतिबंधों में छूट दी गई है। इसलिए कोंकण (Konkan) के लोगों के लिए  अब गणपति उत्सव (Ganpati Festival) के लिए गांव जाने का वक़्त आ गया है।  एसटी (ST bus) ने गणपति उत्सव के लिए 2200 ज्यादा बसें चलाने का निर्णय लिया है।  इसके लिए 16 जुलाई से रिजर्वेशन शुरू होगा।  यह घोषणा परिवहन मंत्री ऐड. अनिल परब (Transport Minister Adv. Anil Parab) ने की है।
गणपति उत्सव यानी कोंकणवासियों के लिए बेहद प्यारा पर्व है।  इसलिए एसटी, गणपति व कोंकणवासियों का एक अटूट रिश्ता है।  इसलिए हर वर्ष गणपति उत्सव के लिए कोंकण जाने वालों के लिए एसटी चलाई जाती है।  पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया था।  लेकिन इस बार कोरोना के सभी नियमो का पालन करते हुए गणेश उत्सव के लिए ज्यादा बसें उपलब्ध कराई गई है।  इसके अनुसार 2200 बसें कोंकण के लिए चलेगी।
मुंबई, ठाणे, पालघर के प्रमुख बस स्टैंड से 4 सितंबर से इन बसों को छोड़ा जाएगा।  जबकि 14 सितंबर से या बसें वापस आएगी।  16 जुलाई से इन बसों में वापसी का रिजर्वेशन शुरू होगा।  गणेश उत्सव के लिए 4 सितंबर से 10 सितंबर के दौरान बसों का सफर जारी रहेगा।  14 सितंबर से ये बसें कोंकण से वापस आएगी। सफर के दौरान यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
गणेश उत्सव के दौरान एसटी बसों के सामान्य परिचालन के लिए बस स्टैंड व बस डिपो में एसटी के सीनियर अधिकारियों की देखरेख में दिनरात काम चल रहा है ।  कोंकण के मार्ग में जगह-जगह वाहनों को ठीक करने वाली टीम को तैनात किया जाएगा।  इसके साथ ही यात्रियों के नैसर्गिक विधि के लिए अस्थाई टॉयलेट्स बनाये जाएंगे।  \