उपवास की हुई महिला से किया गैंग रेप, फिर बनाया वीडियो 

मोकामा | समाचार ऑनलाइन 

बिहार में फिर महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल पैदा होने लगे है। पिछले कुछ महीनों से महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन हिंसा यह प्रदेश में प्रमुख राजनितिक मुद्दा बना हुआ है। बिहार में उपवास कर रही महिला के साथ गैंगरेप करने और उसका वीडियो वायरल करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। महिला गंगा नदी में नहा रही थी, इसी दौरान वहा दो लोग आये और महिला के साथ रेप किया।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6bee381a-c6e3-11e8-82d7-5369ba359c28′]

महिला आरोपियों को गंगा मैया की दुहाई देती रही लेकिन हवस में लिप्त बलात्कारियों ने महिला की सुनी नहीं। महिला दोनों आरोपियों से कहती रही, गंगा मैया के किनारे हो भैया, उपवास कर रही हूं, छोड़ दो। इसके बावजूद दोनों पर कोई असर नहीं हुआ।

[amazon_link asins=’B075K83QJK,B0741G9HVS,B07DNS3KCB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’775a1c72-c6e3-11e8-bc05-cd83c42f92c0′]रेप करने के दौरान दोनों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। घटना के वक़्त महला नदी में नहा रही थी, इसी दौरान एक आरोपी नंगा होकर नदी के पास आया और दूसरे आरोपी ने महिला को बहार निकलने को कहा। इसके बाद घाट किनारे दोनों आरोपियों ने महिला से बारी-बारी से गैंग रेप किया। हालांकि दोनों आरोपी, शिवपूजन महतो और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है पर पुलिस इस मामले में कुछ बोलना से बचती नजर आ रही है।

रेप में नाकाम होने पर लड़की की गला दबाकर हत्या

पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के अनेक वीडियो वायरल हुए है। विपक्षी दलों का कहना है कि, पुलिस और प्रशासन की नींद नहीं खुली है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की लापरवाही की वजह से आरोपियों में डर खत्म होता जा रहा है। इस घटना से एक बार फिर से नीतीश सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।