शौच के लिए बाहर गई युवती से गैंगरेप, बिहार में फिर शर्मनाक कांड 

गया. ऑनलाइन टीम : बिहार के गया में गैंगरेप के बाद मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की तहकीकात में लगी पुलिस के सामने आरोपियों ने बड़ी चुनौती दी है। मौका-ए-वारदात पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों के समझा-बुझाकर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, जिले के मेन थाना क्षेत्र के कोरमथ्थु गांव की यह घटना है। एक किशोरी शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। गांव में आज भी नित्यक्रिया के लिए खेतों की ओर जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी शुक्रवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी, देर तक घर नहीं लौटने पर घर वालों ने किशोरी की खोजबीन की। उसनेक साथ कुछ गांव वाले भी खोज में लग गए। इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि  नजदीकी अरहर के खेत में उसकी लाश है। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि लड़की की हत्या गला घोंट कर की गई है।

हालात देखकर साफ लग रहा था कि उसके साथ बर्बरता की गई है। 16 साल लड़की के साथ गैंगरेप के कयास लगाए जाने लगे, तो सनसनी फैल गई है।  ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया। हालांकि मेन थाने की पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है। इस कारण परिजन बिफर पड़े। शव को उठाने नहीं दिया। करीब 6 घंटे तक शव पड़ा रहा और परिजन विरोध जताते रहे। घरवालों की मांग थी कि दोषियों की पहचान कर फौरन उनकी गिरफ्तारी की जाए।

लाश से दो सौ मीटर दूरी पर खून के निशान भी मिले हैं। मेन थानाध्यक्ष राहुल देव बर्मन ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के सबकुछ साफ हो जाएगा। मौका-ए-वारदात पर डीएसपी लॉ एन्ड ऑर्डर संजीत कुमार प्रभात भी पहुंचे थे। उन्होंने घरवालों का आश्वासन दिया कि हत्यारों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।