Ganeshotsav 2022 | दर्दनाक! पुणे जिले में गणपति विसर्जन के दौरान 22 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Ganeshotsav 2022 | विघ्नहर्ता गणेश को राज्य भर में आंसू भरी आंखों से विदाई दी गई। इस खुशी और आनंद के मौके पर पुणे जिले में एक दर्दनाक घटना हुई। पुणे जिले के दौड तालुका के बोरीऐंदी ग्राम पंचायत की सीमा में गणपति विसर्जन करने के लिए गए 22 वर्षीय युवक की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम छह बजे हुई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। (Ganeshotsav 2022)

 

मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम संकेत म्हेत्रे है।
संकेत के पानी में डूबे कई घंटे हो चुके है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लगा है।
घटना की जानकारी मिलने पर यवत पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नारायण पावर,
पुलिस सब इंस्पेक्टर पद्मराज गंपले घटनास्थल पर पहुंचे। (Ganeshotsav 2022)

 

शनिवार को गणपति विसर्जन करते वक़्त तालुका के अन्य मंडल से
सावधानीपूर्वक गणपति विसर्जन करने की अपील बोरीऐंदी गांव के
पूर्व सरपंच राजेंद्र खंडेराव तावरे ने की थी।

 

Web Title :- Ganeshotsav 2022 | 22 year old youth drowned in a well while immersing ganpati at boraiindi in daund taluka of pune district

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Purandar Airport | एयरपोर्ट प्रभावितों का उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन; जमीन नहीं देने पर अडे, प्रस्ताव पास

 

Warina Hussain | अभिनेत्री वरना हुसैन हुई ट्रोलर्स का शिकार अपने गणपती दर्शन करने पर

 

Rain in Maharashtra | अगले 5 दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी