गणपति बाप्पा को 5 हजार कच्चे नारियलों का नैवेद्य अर्पित होगा

पुुुणे : समाचार ऑनलाईन – श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट व सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा शनिवार की सुबह 8 बजे मंदिर में शहाळे महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां गणपति बाप्पा को 5 हजार कच्चे नारियलों का नैवेद्य अर्पित किया जाएगा। वैशाखी पूर्णिमा पर श्री गणेश का पुष्टिपति विनायक अवतार हुआ था।
प्रसाद ससून हॉस्पिटल में  में वितरित होगा
वैशाख की तेज धूप से भारतीय नागरिकों की रक्षा, सूखा, पानी तथा किसानों की समस्या भगवान श्री गणेश की कृपा से दूर हो, इस सद्भावना के साथ यह नैवेद्य अर्पित किया जा रहा है। दूसरे दिन यह प्रसाद ससून हॉस्पिटल में भर्ती पेशेंट्स को वितरित किया जाएगा। शनिवार की सुबह 4 बजे गायक शौनक अभिषेक द्वारा ङ्गस्वराभिषेकफ की प्रस्तुति के बरइ गणेशयज्ञ एवं सत्यविनायक पूजन होगा।
विनायक जन्मोत्सव मनाया जाएगा
भगवान श्री गणेश के पाताल, पृथ्वी व स्वर्ग लोकों में कई अवतार हुए हैं। पुराणों में उनके पुष्टिविनायक अवतार का उल्लेख है। शिव-पार्वती के निवास स्थान में वैशाख सुदी पूर्णिमा के मुहूर्त पर दुर्मति राक्षस के वध के लिए यह अवतार हुआ था। श्री गणेश पुराण एवं मुद्गल पुराण में यह उल्लेेख किया गया है। कथा के अनुसार पुष्टि ने भगवान विष्णु के निवास स्थान में उनकी पुत्री के रूप में तथा श्री गणेश ने विनायक के रूप में शंकर-पार्वती के निवास स्थान में अवतार लिया था। दुमर्ति राक्षस ने पृथ्वी, पाताल एवं स्वर्ग लोकों में विजय प्राप्त कर सभी जगहों पर विध्वंस कर दिया था। उसे समाप्त करने हेतु पार्वती माता के वरदान के अनुसार भगवान श्रीगणेश ने विनायक के रूप में अवतार लेकर दुर्मति का वध किया था। वैशाख पूर्णिमा के मुहूर्त पर विनायक जन्मोत्सव मनाया जाता है।