गजानन मारणे जेल से रिहा, स्वागत में 500 से अधिक गाड़ियों की रैली

पुणे : हत्या के जुर्म से बरी होने के बाद कुख्यात अपराधी गजानन मारणे को तलोजा जेल से रिहा किया गया। उसके स्वागत के लिए जेल के बाहर उसके हजारों समर्थक उपस्थित थे। उसके समर्थकों ने 500 गाड़ियों की रैली एक्सप्रेस हाइवे पर निकाला।

पप्पू गावडे और अमोल बधे की हत्या के जुर्म में 2014 में गजानन मारणे और उनके समर्थको पर मकोका के अंतर्गत कारवाई हुई थी। तब से मारणे जेल में बंद था। शुरुआती में उसे यरवडा जेल में रखा गया था। उसके बाद उसे कोल्हापुर ले जाया गया। अभी वो तलोजा जेल में था।

गजानान मारणे सोमवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर जेल से बाहर आया। जेल के बाहर बहुत भीड़ थी। उसके बाद एक के पीछे 1 गाड़ियाँ एक्सप्रेस हाईवे से पुणे की ओर रवाना होने लगी।

बिना टोल के प्रवेश

एरवी टोल नाका के कर्मचारी एक भी वाहन नहीं छोड़ता है। हालांकि गजानन मारणे के आगे पीछे सैंकड़ो गाड़ियाँ थी। ये सभी गाड़ियाँ दोनो नाके पर टोल न भरकर तेज रफ्तार से रवाना हो गयी। उर्से टोलनाके तक यह रैली शुरू थी। कोथरूड के पौड रोड स्थित घर पर 2-3 गाड़ियों के साथ गजानन मारणे पहुचा।