काैन बनेगा करोड़पति’ में प्रसिद्ध हुआ महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला 

मुंबई । समाचार आॅनलाइन
प्रकाश आमटे ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी
काैन बनेगा करोड़पति 10वे सिजन के केबीसी क्रमवीर इस खास एपिसोड में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. प्रकाश आमटे आैर डाॅ. मंदाकिनी आमटे इन्होने सहभाग लिया था।  इस एपिसोड के बाद कार्यक्रम के महानायक अमिताभ बच्चन, इन्होने लोकबिरादरी प्रकल्प के माध्यम से किए जानेवाले सामाजिक कार्य के लिए 25 लाख रुपये कि मदद  की. डाॅ. प्रकाश बाबा आमटे ने फेसबुक पर जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन के साथ फोटो शेअर किया परन्तु बीग बी ने इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नही दी।
[amazon_link asins=’B077J5D76C,B077X9B22T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’54237d2c-b369-11e8-bde6-b328300f8012′]
7 सितंबर को सोनी टीवी पर काैन बनेगा करोड़पति  इस गेम शो में  डाॅ. प्रकाश आैर डाॅ. मंदाकिनी आमटे ने  25 लाख रुपये जीते है। कार्यक्रम के बाद अमिताभ बच्चन ने  डाॅ. प्रकाश आमटे को अपनी तरफ से प्रकल्प के लिए 25 लाख रुपये दिए। महारोगी सेवा वरोरा गॉव द्वारा चलाए जानेवाले लोक बिरादरी प्रकल्प के खाते में ये पैसे जमा किये गए है। अपने फेसबुक पोस्ट पर इस बात की जानकारी देते हुए प्रकाश आमटे ने कहा कि, “उनका आभार मानते है क्योकि इस कार्यक्रम के वजह से लोक बिरादरी प्रकल्प का काम आैर जानकारी महाराष्ट्र राज्य के अलावा अन्य राज्यो में भी पहुंच चुका  है। गढ़चिरौली  जिला को संपूर्ण भारत इस कार्यक्रम के द्वारा जानी जानेगी ,एेसी आशा है। लोक बिरादरी प्रकल्प को प्रेम करनेवाले जनता के हम शुक्रगुजार है।