युवक से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या 

इस्लामपूर | समाचार ऑनलाइन 
वालवा तालुका के बोरगांव में युवक से तंग आकर विवाहिता रूपाली महादेव वंजारी (37, बोरगांव ) ने आत्महत्या कर ली | यह घटना मंगलवार सुबह सामने आयी।  मृतक रूपाली तहसीलदार महादेव वंजारी की पत्नी है।  रूपाली की लड़की को मानसिक तकलीफ और पति को जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार संदिध के खिलाफ इस्लामपूर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। किशोर वंजारी, भैय्या प्रकाश वंजारी, मोनिका पांडुरंग वंजारी, विकास पांडुरंग वंजारी सभी संदिध का नाम है।  यह सभी बोरगांव के रहने वाले है। रुपाली ने आत्महत्या करने के पहले एक सुसाइड नोट लिखी थी।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार,  रूपाली और पति महादेव बोरगांव के रहने वाले है।  महादेव इस्लामपूर में तहसीलदार है।  उनके एक लड़का और एक लड़की है।  सोमवार रात 8.30 बजे के आसपास रुपाली अपने परिवार के साथ खाना खायी।  रात 11.30 बजे पति महादेव और बेटा सिद्धांत दोनों घर के दूसरी मंजिल पर सोने चले गए।  वही रुपाली अपनी बेटी सलोनी के साथ दूसरे घर में सोने गयी।
आत्महत्या की घटना मंगलवार सुबह 6.30 बजे सामने आयी।  जब बेटी सलोनी सो के उठी तो अपनी माँ को साड़ी के फंदे में लटकता देख घबरा गयी और जोर-जोर अपने पिता के रूम का दरवाजा खटखटाने लगी। पिता के बाहर आते ही घटना सामने आयी। आनन फानन में रुपाली को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट में क्या लिखी है ? 
मैं किशोर वंजारी के कारण आत्महत्या कर रही हूँ।  वह मुझे और मेरी बेटी को मानसिक तकलीफ दे रहा था।  इसमें भैय्या, मोनी, विकी सब साथ है।  मुझे माफ़ कर देना मैं खुद अपना जीवन ख़त्म कर रही हूँ।  मेरे बच्चों का ध्यान रखना।  मुझे माफ़ कर देना।  ऐसा रूपाली ने सुसाइड नोट में लिखी है।
आत्महत्या करने का कारण 
पुलिस द्वारा बेटी सलोनी से पूछताछ पर किशोर नामक युवक द्वारा रुपाली को लगातार तंग किये जाने का मामला सामने आया है।  शिकायतकर्ता महादेव वंजारी ने पुलिस को बताया कि, किशोर सलोनी को तकलीफ देता था इसकी जानकरी हमने किशोर के पिता को दी।  बाद में गुस्से में आकर किशोर ने घर के पास  गाली-गलौच करने लगा।  इतना ही नहीं रूपाली को बार-बार फ़ोन कर जान से मारने की धमकी देता था। वही लड़की को मानसिक तनाव देता था।  भैय्या प्रकाश वंजारी, मोनिका पांडुरंग वंजारी, विकास पांडुरंग वंजारी  इन तीनों ने मिलकर किशोर का साथ देते हुए रूपाली हिने को लगातार परीशान कर रहा था।  इससे तंग आकर रुपाली ने आत्महत्त्या कर ली।  इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संग्राम शेवाले कर रहे है।