फेसबुक पर दोस्ती और सामना हुआ तो कत्ल, भरोसे का लहू बहा

पुणे : समाचार ऑनलाईन – कर्ज चुकाने के लिए महिला फेसबुक फ्रेंड की हत्या करने की सनसनीखेज घटना उजागर हुई है। आरोपी अपनी महिला मित्र को सुनसान इलाके में ले गया तथा उसके शरीर से गहने उतरवाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी आनंद शिवाजी निकम (निवासी- तापकीर नगर ) गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला 22 जून से लापता थी। इस मामले में उसके बेटे ने मुंढवा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस को महिला के फेसबुक फ्रेंड आनंद निकम पर शक हुआ। पुलिस ने उसका पता लगाना शुरु किया उसने इस दौरान मकान भी बदल लिया था।पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि वह किसी को बिना कुछ बताए कहीं चला गया है यह जानकारी सामने आई तथा महिला का मोबाइल आरोपी की गाड़ी में मिलने से पुलिस का शक और भी बढ़ गया। पुलिस ने उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

महिला को ऐसे फंसाया आरोपी ने 
आरोपी आनंद और महिला की पहचान फेसबुक पर हुई थी, इसके बाद दोनों मिलने भी लगे थे। आनंद पर कर्ज था इसलिए उसे रुपयों की जरूरत थी। आरोपी महिला को ताम्हिणी घाट पर फोटोग्राफी करने के बहाने ले गया। महिला आरोपी पर विश्वास कर सभी गहने पहन कर आ गई। इसके बाद आरोपी महिला को ताम्हिणी गांव के एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके हाथ पैर बांध कर चाकू से वार कर दिए। इससे महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत हो जाने के बाद आरोपी ने उसके शरीर से गहने निकालकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर ले गई जहां पुलिस को महिला का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। यह शव लापता हुई महिला का ही था। पुलिस ने आरोपी को हत्या करने और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।  यह कार्रवाई ईस्ट जोन के अपर पुलिस आयुक्त सुनिल फुलारी, परिमंडल-5 के पुलिस उपायुक्त सुहास वाचवे, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील देशमुख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संपतराव भोसले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अमोल गवली, स्वप्निल पाटिल आदि की टीम ने की।