दोस्त की सास से दुष्कर्म, उसकी पत्नी को भी बनाया हवस का शिकार

ऑनलाइन टीम. बिलासपुर : दोस्त की दगाबाजी इस स्तर पर पहुंच सकती है, इसे सपने में भी सोचा नहीं जा सकता। दोस्त की सास के साथ दुष्कर्म के बाद दोस्त की बीबी को भी नहीं छोड़ा।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता  पति के साथ रहती है। पड़ोस में उनके पति का दोस्त अनूप कुमार गुप्ता भी रहता है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, इसलिए घर में बेरोक-टोक आना-जाना था। इसी बीच,   विवाहिता की मां कुछ दिनों के लिए उनके पास रहने के लिए आईं। किराए का घर छोटा होने के कारण दामाद ने अपने दोस्त से बात कर उन्हें सोने के लिए उसके घर भेज दिया था। काफी सम्मान के साथ उसने घर पर उनके सोने का इंतजाम किया। मगर उसी नीयत खोटी हो गई।

रात में सोते वक्त उसने दोस्त की सास के साथ घिनौनी हरकत की। यही नहीं, वीडियो भी बना लिया। इसके बाद सास तो घर चली गई। उन्होंने किसी से इस घटना का जिक्र तक नहीं किया, इससे उसका हौसला और बढ़ा। एक दिन दोस्त की अनुपस्थिति में वह उसके घर पहुंचा और उसकी बीबी को वीडियो दिखाने लगा। वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए। मां के साथ उस कृत्य पर वह आग-बबूला हो उठी। झेंपने के बजाये उसने दोस्त की बीबी को बांहों में जकड़ लिया और कहा कि मेरी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। फिर दोस्त की बीबी के साथ भी उसने दुष्कर्म किया और खामोश रहने की चेतावनी दी, मगर  महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद सोमवार को इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की थी। मंगलवार को महिला की मां ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपित अनूप को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है।