दोस्ती शर्मसार: हैवान ने दोस्त की पत्नी से किया बलात्कार

नागपुर: समाचार ऑनलाइन – नागपुर से दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की पत्नी को बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वो लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला का पति नशे का आदी है, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को हवस का शिकार बनाया।

गणेशशेठ पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। महिला का पति शराब का आदी है, इस वजह से उसका दोस्त अक्सर उसके घर आया करता था। एक दिन पीड़िता के पति ने अपने आरोपी दोस्त को नाश्ते के लिए बुलाया था, लेकिन जब दोस्त घर पहुंचा तो वो नशे में सो रहा था। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर नाश्ते में नशे की दवा मिलाकर महिला को बेहोश किया, और फिर उसका बलात्कार कर डाला। आरोपी ने इस दौरान एक वीडियो भी बनाया, जिसके आधार पर वो अपने दोस्त के साथ उसका लगातार यौन शोषण कर रहा था। जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो पीड़िता ने इस बारे में अपने पति को बताया और दोनों ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।