संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमण कम होने के बाद पुणे जिले में गुजरे 24 घँटों के भीतर 1083 नए मामले सामने आए वहीं 2386 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। मंगलवार को संक्रमितों संख्या 10 लाख 13 हजार 804 तक पहुंच गया, जिसमें से 9 लाख 70 हजार 162 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में 26 हजार 867 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 16 हजार 775 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.65 फीसदी और रिकवरी रेट 95.70 फीसद दर्ज हुआ है।
पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर) की तो संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 6204 नए मरीज मिले हैं, हालांकि 7992 लोगों कोरोना से ठीक हुए हैं। संभाग में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख 63 हजार 261 तक पहुंच गया है। पूरे संभाग में आज तक 87 लाख 58 हजार 74 लोगों की कोविड टेस्ट की गई जिसमें से 14 लाख 47 हजार 628 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल 84 हजार 575 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 31 हजार 58 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 92.60 फीसदी व डेथ रेट 1.99 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, कोरोना प्रतिबंध टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक पुणे जिले में 26 लाख 79 हजार 439, सातारा जिले में 7 लाख 34 हजार 928, सोलापुर जिले में 5 लाख 58 हजार 705, सांगली जिले में 7 लाख 3 हजार 53 और कोल्हापूर जिले में 11 लाख 63 हजार 129 नागरिकों को टीके लगाए गए है। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 6204 नए मरीज मिले हैं। इसमें पुणे जिले में 1083, सातारा में 1793, सोलापुर में 428, सांगली में 98 और कोल्हापुर जिले में 1919 मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि आज 7992 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 2386, सातारा जिले के 1794, सोलापुर जिले के 1385, सांगली जिले के 1130 व कोल्हापुर जिले के 1297 मरीज शामिल है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 66 हजार 256 हो गया है। इसमें से 1 लाख 39 हजार 446 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 3173 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 23 हजार 637 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 51 हजार 565 हो गई है। इसमें से 1 लाख 41 हजार 468 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3974 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 6123 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 18 हजार 367 हो गया है। इसमें से एक लाख तीन हजार 10 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 3424 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 12 हजार 105 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में एक लाख 13 हजार 269 संक्रमितों में 3712 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 93 हजार 542 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 16 हजार 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।
You might also like
Comments are closed.