चार की साल बच्ची के साथ यौन शोषण करनेवाला गिरफ्तार

पुणे समाचार ऑनलाइन- लोणीकंद पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेरणे फाटा में चार साल की बच्ची का यौन शोषण करने की सामने आयी है। इस मामले में पुलिस मिंटू रवि मंडल (28) को लोणीकंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
लोणीकंद पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पेरणे फाटा स्थित पुणे-नगर महामार्ग के पास एक बिल्डिंग के दूसरे मंजिला पर आरोपी ने लड़की को चॉकलेट का लालच देकर कमरे में लेकर गया और बच्ची के साथ यौन शोषण किया। लड़की के चीखने और रोने पर लड़की के साथ मारपीट की गई।
इस दौरान पीड़ित लड़की ने अपनी मां को जाकर घटना के बारे में बताया। रिश्तेदारों ने तुरंत जाकर लोणीकंद पुलिस के पास जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोणीकंद पुलिस ने इस घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना की आगे की जांच लोणीकंद पुलिस स्टेशन के निरीक्षक प्रताप मानकर के मार्गदर्शन में महिला सहायक पुलिस निरीक्षक वर्षा जगदाले कर रही हैं।