पूना बोर्डिंग हाउस के संस्थापक, गणितज्ञ डॉ. श्रीनिवास उड़पीकर का निधन 

 

पुणे, 27 मई : यहां पुराने पूना बोर्डिंग हाउस के संस्थापक, गणितज्ञ डॉ. श्रीनिवास गुरुराज उड़पीकर का 22 मई को निधन हो गया।

डॉ.  उड़पीकर को गणित विषय काफी पसंद था।  नामी गणितज्ञ डॉ. श्रीराम अभ्यंकर के मार्गदर्शन में उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से गणित विषय में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की थी।  गणित पढ़ने और विभिन्न सवालों का हल करने में वो हमेशा व्यस्त रहते थे।  वे विधार्थी प्रिय थे।  उम्र के 81वे पड़ाव में भी वह एक उत्साही यात्री, अन्वेषक और खाने के प्रेमी थे।  दुनिया घूमने के लिए वे  हमेशा तैयार रहते थे।  केवल चाय की कप, ब्रेड बटर और नोट बुक ही उनके साथ रहता था।  पुणे के पुराने पूना बोर्डिंग हाउस को बनवाने और उसके विस्तार में भावंड के साथ वे भी शामिल थे।