पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण शौरी की तबियत बिगड़ी

 पुणे : समाचार ऑनलाइन – पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा वरिष्ठ पत्रकार अरूण शौरी की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में दाखिल किया गया है। अब उनकी हालत स्थिर होने की जानकारी डॉक्टरों ने दी है।

78 वर्षीय शौरी को रविवार की रात अचानक बेचैनी महसूस होने लगी और वे घर के आंगन में बेहोश होकर गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। गिरने के कारण उनके सिर में जख्म हुई है। उन्हें अतिदक्षता विभाग में रखा गया है। उनकी सभी जरूरी चिकित्सा जांच की गई है। अब उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल के डॉक्टर सचिन गांधी ने बताया कि शौरी को रात मंे अस्पताल में दाखिल किया गया है। अतिदक्षता विभाग में डॉक्टरों की एक स्वतंत्र टीम उनकी तबियत का ध्यान रख रही है। वे सभी से ठिक तरह से संवाद कर रहे है।

visit : punesamachar.com