मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का 74 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई : ऑनलाइन टीम – मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त धनंजय एन. जाधव का आज सुबह नेरुल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 1 मार्च 2007 से 29 फरवरी 2008 तक मुंबई के पुलिस आयुक्त रहे। इससे पहले वह पुणे के पुलिस आयुक्त रह चुके थे।

उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ। वह 74 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह उनके गृह नगर सातारा जिले के पुसेगांव में किया जाएगा। बेहद दोस्ताना स्वभाव वाले जाधव ने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के दिलों पर राज किया। पीसी से लेकर डीजी तक सभी ने उन्हें अपना अधिकारी माना। पुलिस की तरफ से उन्हें भावपुर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।