Former MLA Mohan Joshi | उपदेश देने से अच्छा बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करें; पूर्व विधायक मोहन जोशी ने चंद्रकांत पाटिल पर साधा निशाना
पुणे : Former MLA Mohan Joshi | हिंदू और हिंदुत्व पर सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) ने बयान दिया, विधायक चंद्रकांत पाटिल (MLA Chandrakant Patil) इस पर उपदेश देने से अच्छा बढ़ती महंगाई को लेकर बोलें और उसका विरोध करें, ऐसी टिप्पणी पूर्व सांसद विधायक महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहन जोशी (Former MLA Mohan Joshi) ने की है। चंद्रकांत पाटिल द्वारा राहुल गांधी के संदर्भ में किए गए बयान पर मोहन जोशी ने निशाना साधा।
हिंदू और हिंदुत्व पर राहुल गांधी के मन में भ्रम है, इस तरह का बयान भाजपा (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष, विधायक चंद्रकांत पाटिल ने किया और हिंदू हैं तो मुगलों द्वारा मंदिर पर किए गए आक्रमण का विरोध करें ! ऐसा उपदेश सांसद राहुल गांधी को दिया है। इस पर मोहन जोशी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अखिल भारतीय नेता है, उनके नेतृत्व की उंचाई चंद्रकांत पाटिल छू नहीं सकते। इसलिए उन्हें राहुल गांधी को उपदेश देने की जरूरत नहीं है। उन्हें यह शोभा नहीं देता है। राहुल गांधी और उनकी भूमिका समझने के लिए पाटिल को बहुत समय लगनेवाला है।
इसके अच्छा मोदी सरकार (Modi government) की गलत आर्थिक नीति की वजह से देश में महंगाई बढ रही है, उसके खिलाफ आवाज उठाकर चंद्रकांर पाटिल केंद सरकार (central government) का विरोध करें। साथ ही पाटिल को पुणे (Pune) से विधायक पद मिला है। पुणे मनपा (Pune Municipal) में भाजपा की सत्ता है और नदी सुधार, 24 घंटे पानी आपूर्ति योजना ऐसे लंबित परियोजना साथ ही सड़क के गड्ढे पर पाटिल मत प्रदर्शन करें। अपनी पार्टी की असफलता को छुपा कर न रखें, ऐसी टिप्पणी मोहन जोशी ने की है।
Chandrakant Patil | …तो नितीन गडकरी को भी समझाएंगे, नहीं तो सड़क पर उतेरेंगे- चंद्रकांत पाटिल
Comments are closed.