पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड नताशा सूरी ने दर्ज कराई FIR, अश्लील तस्वीरों में टैग करता था शख्स

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – साल 2006 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली सुपरमॉडल नताशा सूरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। वह ‘किंग लायर’, ‘बाबा ब्लैक शीप’ ऐसे कई वेब सीरीज पर भी नजर आ चुकी हैं। अब नताशा ने एक शख्स के खिलाफ साइबर हैरेसमेंट का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है एक शख्स उनके पीछे पड़ा हुआ है और कई अश्लील तस्वीरों में उन्हें टैग कर रहा है। नताशा के द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक, यह शख्स बीते करीब ढाई महीने से उन्हें कई अश्लील वेबसाइट पर कई ब्लर अश्लील तस्वीरों में उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है।

 

https://www.instagram.com/p/BnO6QjtnhVy/?utm_source=ig_web_copy_link

 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा ने मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन ने सुपरमॉडल ने यह मामला दर्ज कराया है। एफआईआर के अनुसार फ्लिन रेमेडियोज नाम के एक शख्स ने नताशा को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहा है। वह लगातार ब्लर अश्लील तस्वीरों या फिर ऐसी न्यूड तस्वीरों में उनका नाम टैग करा रहा है जिनमें वो हैं ही नहीं या तस्वीरों में लड़की को पहचाना ना सके। इसकी शुरुआत नवंबर 2019 में एक आर्टिकल के साथ प्रकाशित हुई तस्वीर के साथ हुआ।  आर्टिकल में बाथरूम बंद एक लड़की की ब्लर तस्वीर थी। फ्लिन ने उस तस्वीर को उठाया और उसमें नताशा को टैग कर दिया।

 

 

इस केस को वकील माधव थोराट हेंडल कर रहे है जो नताशा सूरी के वकील है। उनके मुताबिक, 24 दिसंबर को ही पूरे मामले की जानकारी साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेल को दे गई थी लेकिन यह मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा था। ऐसे में पुलिस में एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। नताशा सूरी ने मीडिया को बताया है की ‘इस शख्स ने पहले नताशा सूरी सिंह नाम से ट्विटर हैंडल बनाए थे फिर कई अश्लील तस्वीरों में मुझे टैग करने लगा था। जबकि नताशा सूरी सिंह जैसा कोई नाम है ही नहीं। यह जानबूझकर मुझे परेशान कर रहा है।

 

https://www.instagram.com/p/BpissftHp40/?utm_source=ig_web_copy_link