पिछले साल कोरोना को ‘पंच’ देनेवाले पूर्व भारतीय बॉक्सर डिंको सिंह का निधन

ऑनलाइन टीम- एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर डिंको सिंह का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ सालों से बीमार चल रहे थे। उनका 2017 से लीवर कैंसर का इलाज चल रहा है। उन्हे पिछले साल भी कोरोनावायरस का संक्रमण हुआ था, लेकिन वे इसे हराने में कामयाब रहे। सिंह का पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के ILBS में इलाज चल रहा था।

पिछले साल तबीयत खराब होने पर उन्हें मणिपुर से दिल्ली लाया गया था। हालांकि, जॉन्डीस के कारण उनका कैंसर का इलाज नहीं हो सका। फिर उन्हें एम्बुलेंस से 2400 किमी दूर मणिपुर ले जाया गया।

डिंको सिंह ने 1998 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 1998 में अर्जुन और 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। छह बार के विश्व चैंपियन एम.सी. मैरी कॉम और एल सरिता देवी के प्रेरणाश्रोत सिंह ने भारतीय नौसेना में सेवा की और एक कोच के रूप में भी काम किया, लेकिन बीमारी के कारण उन्हें घर पर रहना पड़ा।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने डिंको सिंह के निधन पर दुख जताया है। रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘डिंको सिंह के निधन से बेहद दुखी हूं। वह भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर में से एक थे। 1998 के बैंकाक एशियाई खेलों में उनके स्वर्ण पदक ने भारत में बॉक्सिंग चेन रिएक्शन को जन्म दिया। मैं उनके परिवार के लिए शोक व्यक्त करता हूं।”