प्रहार जनशक्ती पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष तुषार पुंडकर की गोली मारकर हत्या

अकोट : समाचार ऑनलाइन – प्रहार जनशक्ती पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष तुषार पुंडकर पर शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। कल हुई गोलीबारी में पुंडकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कल रात से ही उनका इलाज शुरू था। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रहार जनशक्ती पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष तुषार पुंडकर को पीठ में दो गोली लगी। जिसके वह वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पुरे इलाके में खलबली मच गयी है।

पुलिस हत्याओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने देशी कट्टों का इस्तेमाल किया था। हालांकि अभी तक हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। बता दें कि उन्हें करीब 11:30 बजे अकोला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना के विधायक नितीन देशमुख, निवासी उप जिला अधिकारी संजय खडसे, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष संग्राम गावडे ने पुंडकर के स्वस्थ की जानकारी ली। देर रात पालकमंत्री बच्चू कडू भी अस्पताल पहुंचे थे।

हमलावरों ने इस तरह दिया घटना को अंजाम –
तुषार पुंडकर अकोट में पुलिस बस्ती स्थित दूध डेयरी के पास खड़े थे। उन्होंने महसूस किया कि उनके पीछे कोई है जो उन्हें जान से मारना चाहता है। जिसके बाद उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए पुलिस बस्ती की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान हमलावर भी उनके पीछे भागने लगे और उन्होंने पुंडकर की पीठ पर दो गोलियां चला दी। जिसके बाद पुंडकर जगह पर ही गिर गए। जिसके बाद उन्हें फ़ौरन पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इधर पुंडक के मौत के बाद अस्पताल में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।