कोल्हापुर के पूर्व उपमहापौर सचिन खेडकर का कोरोना से निधन

कोल्हापुर : ऑनलाइन टीम – पूर्व उपमहापौर सचिन आनंदराव खेडकर (43 ) का कोरोना की वजह से शुक्रवार रात को निधन हो गया। खेडकर परिवार का लक्षतीर्थ कॉलोनी क्षेत्र में लंबे समय से दबदबा रहा है। खेडकर 2020 में महापालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से उन्होंने चुनाव लड़े थे। इस दौरान वह दिसंबर 2012 से 2013 के बीच उपमहापौर रहे।

 

2015 के महापालिका चुनाव में आरक्षण के बाद पत्नी अनुराधा चुनी गयी थी। खेडकर परिवार तीस साल से अधिक समय से लक्ष्यतीर्थ कॉलोनी विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सचिन खेडकर 10 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ते गयी। और शुक्रवार को रात 11 : 30 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने पीछे पिता पूर्व नगरसेवक आनंदराव खेडकर, मां पूर्व नगरसेविका मालती खेडकर, पत्नी पूर्व नगरसेविका अनुराधा खेडकर, दो बच्चे, बहन छोड़ गए।