भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का कोरोना से निधन

पालघर : डहाणू के पूर्व भाजपा विधायक पास्कल धनारे (नि. तलासरी) का सोमवार (12 दिसंबर) को कोरोना के कारण निधन हो गया। मुंबई के नानावती अस्पताल में सुबह 3 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। धनारे की मौत से भाजपा और पालघर जिले के आदिवासी समुदाय को बहुत नुकसान हुआ है।

कुछ दिन पहले पास्कल धनारे को कोरोना संक्रमण हो गया था। गुजरात स्थित वापी जिले के रेनबो हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, वहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। धनारे 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर डहाणू निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। इस निर्वाचन क्षेत्र में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का वर्चस्व होने के बाद भी भाजपा ने पहली बार मोदी लहर में जीत हासिल की थी। धनारे भाजपा के पालघर जिला अध्यक्ष भी थे।