बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन

पटना (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। मिश्रा के परिजनों के मुताबिक वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांसें ली। उनके निधन की खबर बिहार पहुंचने के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

डॉ़ मिश्रा की पहचान बिहार की राजनीति में दिग्गज नेता के रूप में होती थी। बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मिश्र की बचपन से ही राजनीति में रुचि थी। उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में अपना करियर प्रारंभ किया परंतु इसके बाद वे राजनीति में आ गए और कांग्रेस में शामिल हो गए।

डॉ़ मिश्रा केंद्रीय मंत्री का भी दायित्व संभल चुके थे। वे वर्तमान में जनता दल (युनाइटेड) में थे।