राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा संयोग, पत्नी महापौर तो पति विपक्ष नेता

जलगांव : ढाई वर्ष तक जलगांव मनपा पर भाजपा की सत्ता थी उसे अपने हाथो में लेकर शिवसेना ने मनपा पर भगवा झंडा फहराया है। विशेष तौर पर भाजपा के 27 बागी विधायकों के बल पर जयश्री महाजन शिवसेना की ओर से महापौर बनी। उनके पति सुनील महाजन विद्यमान विपक्ष नेता हैं। राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है महापौर के पद पर पत्नी तो विपक्ष नेता पद पर पति बैठे हैं।

2018 में हुए चुनाव में 75 में से 57 सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। शिवसेना को 15 सीट मिली थी। एमआईएम को 3 सीट मिली थी, विपक्ष नेता का पद शिवसेना को मिला। शिवसेना के सुनील महाजन विपक्ष नेता की भूमिका निभा रहे हैं। बागी विधायकों के कारण स्वतंत्र वर्ग की स्थापना नहीं हो पाई है। इसलिए विपक्ष की भूमिका में शिवसेना ही रहेगी।

जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए हमें किसी पद की जरूरत नहीं है। महापौर शिवसेना के होने के बाद हम विरोध में ही रहेंगे। गलत कामों का विरोध महासभा में विरोध किया जएगा।  – भगत बालानी, पार्टी नेता, भाजपा