फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन; इसी हफ्ते हुई थी पत्नी की मौत

नई दिल्ली: ऑनलाइन टीम- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतनेवाले मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गया। वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार देर रात उन्होने अंतिम सांस ली। फ्लाइंग सिख के नाम से दुनिया भर मे मशहूर मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित मिले थे। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हाल ही में उनकी पत्नी का भी निधन हुआ था।

मिल्खा सिंह को कोरोना संक्रमण हो गया था। उसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनो से उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन फिर अचानक से बुखार आया और ऑक्सीजन लेवल बहुत गिर गया। उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। उसके बाद उनकी मौत हो गई। शुक्रवार रात 11.30 में  उनकी मौत हुई। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेल में सबसे पहला गोल्ड मेडल मिल्खा सिंह के नाम ही है। इसके अलावा एशियन गेम्स में उन्होंने 4 गोल्ड मेडल जीता था। ओलंपिक में भारत की तरफ से कांस्य पदक जीतने से चूक गए थे मिल्खा सिंह।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होने ट्वीट कर कहा कि, हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया। भारतीय के दिल में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी। उनके प्रेरणाशील व्यक्तित्व ने सभी को प्रभावित किया। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूँ।