प्रयागराज से पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू, पहले दिन 95 यात्री गए पुणे, पैसेंजरों में दिखा उत्साह  

प्रयागराज: समाचार ऑनलाइन-प्रयागराज और पुणे के बीच हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है. आज यानि की गुरुवार से इन शहरों के बीच इंडिगो की सेवा शुरू कर दी गई है. आज पहले दिन 95 पैसेंजरों ने पुणे के लिए उड़ान भरी और 11:50 बजे फ्लाइट पुणे पहुंच गई. वहीं दोपहर लगभग 2:30 बजे पुणे से प्रयागराज पहुंची. इसके आधे घंटे बाद यहां से बेंगलुरू के लिए रवाना हो हुई. इस वक्त पैसेंजरों के चेहरों पर काफी उत्साह और ख़ुशी देखने को मिला.

आज सुबह करीब 9:20 बजे प्रदेश सरकार के नागरिक एंव उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा इस फ्लाइट सेवा को हरी झंडी दिखाई गई. दोपहर लगभग ढाई बजे पुणे से प्रयागराज पहुंची। आधे घंटे बाद यहां से बेंगलुरू के लिए रवाना हो गई।

बता दें कि इंडिगो का एक ही फ्लाइट बेंगलुरु से प्रयागराज और फिर पुणे तक के लिए अपनी सेवाएँ देगी.

आधे घंटे बाद पुणे से प्रयागराज के लिए

पुणे में फ्लाइट 30 मिनट रुकी, फिर 12:20 बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरी और 2:35 बजे प्रयागराज पहुंच गई. इसके बाद यह फ्लाइट ने 3:05 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना हुई.

बेंगलुरू से 175 यात्रियों को लेकर प्रयागराज पहुंची

पुणे पहुंचने से पहले यह फ्लाइट गुरुवार सुबह 6:40 बजे बेंगलुरू से प्रयागराज के लिए निकली. इसमें प्रयागराज जाने वाले 175 पैसेंजर थे। बेंगलुरू से चली फ्लाइट 8:50 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंची।