अपने मन को पहले साफ करें भाजपा-आरएसएस : अशोक चव्हाण

मुंबई। समाचार ऑनलाइन 
गांधी जयंती पर भाजपा-आरएसएस के कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने विवादित बयान देते हुए कहा कि, इनके कार्यक्रमों को सिर्फ तमाशा कहा जाना चाहिए। भाजपा स्वच्छता अभियान के नाम पर भले ही महात्मा गांधी का नाम ले रही है, लेकिन गांधी के विचारों से उनका दूर-दूर तक कोई ताल्लुक नहीं हैं।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’53029301-c649-11e8-a644-b5a3f21ec345′]
आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस पावक अवसर पर देश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। अशोक चव्हाण ने कहा कि, भाजपा और आरएसएस को पहले अपने मन को साफ़ करना चाहिए। गांधी के विचारों से भाजपा और आरएसएस कभी भी एक नहीं हो सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो गांधी के रास्ते पर चलती है।
[amazon_link asins=’B00NXG86UE,B01LWXUJH7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7549e759-c649-11e8-affe-852814dec184′]
दूसरी तरफ कांग्रेस भी महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित सेवाग्राम पहुंचे हैं। यहां पर वह कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति के साथ बैठक भी करने वाले हैं।
महात्मा गाँधी जयंती पर एम्बुलेंस का लोकार्पण