कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी, 5 की मौत

चंडीगढ: हरियाणा के रोहतक में एक प्राइवेट कॉलेज के पास स्थित कुश्ती अखाडे में हुए गोली बारी में एक ट्रेनर के साथ 5 लोगो की मौत हो गयी। इस घट्ना में कई लोग घायल हुए हैं जिसमे से दो की हालत गम्भीर है।

रोहतक के पुलिस इंसपेक्टर राहुल शर्मा ने पहले 3 लोगो के मृत्यु की बात स्पष्ट की थी। कुछ समय के बाद 5 लोगो के मारे जाने की खबर आयी। रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने कहा कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची और आगे की जांच कर रही है। गंभीर लोगो में एक 3 साल का बच्चा भी है।