रातभर भुझाते रहे आग, सुबह घर जाते वक़्त सड़क हादसे में मौत  

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे के कैंप इलाके में स्थित फैशन स्ट्रीट पर रात करीब 11 बजे आग लग गई। इस आग से व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ, कई दुकाने जल गयी। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। भीड़ के कारण आग बुझाने में कई मुश्किलें भी आईं। इस बीच कैंटोनमेंट बोर्ड के एक अधिकारी, जो कई लोगों की जान बचाकर आग बुझाने की कोशिश कर रहा था। उनकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने के दौरान घर जाते समय प्रकाश हसबे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कल आधी रात के आसपास कैंप इलाके में फैशन स्ट्रीट पर भीषण आग लग गई। जिसके बाद कैंप समेत पुणे शहर से दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन अभियान के प्रमुख पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड के फायर ब्रिगेड के प्रमुख प्रकाश हसबे थे। आग बुझाने के बाद वे सुबह घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

हसबे कल रात लगी आग का निरीक्षण करने के बाद घर जा रहे थे। उन्होंने कर्मचारियों को दो घंटे में काम पर लौटने की बात कहकर वहां से चला गया। येरवड़ा रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुणे का फैशन स्ट्रीट खासा मशहूर बाजार और शॉपिंग के लिए लोगों की खासी पसंदीदा मार्केट है यहां दुकानें काफी घने तरीके से बसी हुई हैं जिसके चलते आग को फैलने में देर नहीं लगी। इधर व्यापारियों ने आग के कारणों की जांच की मांग की है।

मुख्य फायर टेंडर अधिकारी प्रशांत रणपासे ने बताया कि करीब 9:30 बजे के आस-पास फैशन स्ट्रीट में आग लगने की घटना को लेकर फोन आया था। इस दौरान मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई थीं लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ करने का मौका ही नहीं मिला। मार्केट में लगी आग काफी भयावह थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां और 50 फायर फाइटर जवान और 10 अधिकारी मौजूद थे। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। 1:10 बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका।