मुंबई के बिल्डिंग में लगी आग, तीन लोग घायल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मुंबई के मुलुंड इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने की घटना घटी। मुलुंड के गवाणपाडा मार्ग पर डेस्टिनी हाईट्स इमारत में आज सुबह 10.30 बजे के करीब यह आग लगने की घटना घटी। इस आग की घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती किया गया है। तीनों की हालत स्थिर होने की जानकारी महानगरपालिका के आपत्तीकालीन विभाग द्वारा दी जा रही है।
डेस्टिनी हाईट्स यह 22 मंजिला इमारत है। जिसमें मीटर बॉक्स में शॉर्टसर्किट की वजह से अचानक आग लग गई थी। अचानक आग भड़कने की वजह से वहां के निवासियों में भगदड़ जैसा माहौल मच गया था। इमारत को तुरंत खाली करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशामक विभाग के जवान मौके वारदात पर पहुंच गए थे। अग्निशामक विभाग द्वारा आग को बुझाने का कार्य किया गया।
एक घंटे के अथक प्रयास के चलते अग्निशामक विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया। घायलों में एक पुरुष और दो महिलाएं है। इन सभी घायलों को फोर्टिस हॉस्पिटल में भरती किया गया है। एक महिला पर वीर सावरकर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।