पुणे के महात्मा फुले मंडई में आग, कोई हताहत नहीं

 

पुणे: ऑनलाइन टीम- पुणे में ब्रिटिश कालीन महात्मा फुले मंडई की भीतरी छत पर आग लग गई। आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका। यह घटना आधी रात के करीब की है। गनीमत यह है कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

अग्निशमन दल के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महात्मा फुले मंडई एक ब्रिटीश कालीन संरचना है और इसके अंदर के अधिकांश भाग लकड़ी के हैं। दमकल को सूचना मिली कि मंडई के अंदरूनी हिस्से की छत पर रात करीब 12 बजे आग लग गई। इसके अनुसार दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक अंदर का कुछ हिस्सा जल कर राख हो चुका था। दमकल अधिकारियों ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।