पत्नी को जान से मारने की धमकी देनेवाले डॉक्टर पति के खिलाफ FIR

पिंपरी : पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देनेवाले डॉक्टर पति पर मामला दर्ज किया गया है। मुलशी तालुके के सुस में 4 मार्च को यह घटना हुई है।

दिनकर शेषराव मस्के (उम्र 35, नि. नवी मुंबई) पर मामला दर किया गया है। इस मामले में 30 वर्षीय महिला ने हिंजवडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

हिंजवडी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों पति पत्नी हैं। दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं। आरोपी ने कहा कि मुझे दूसरी शादी करनी है। इस पर महिला ने पूछा ऐसा क्यों करना है। तो आरोपी ने कहा कि मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना है ऐसा लिख कर दो नहीं तो शाम को काम से वापस आने के बाद देखो मैं क्या करता हूँ। महिला ने ऐसा कुछ नहीं लिखा और अपनी बहन के साथ फोर विलर से पुणे अपने मायके जा रही थी। उस समय पति ने फोन कर धमकी दी कि तू रुक मैं अभी सबका मर्डर कर दूंगा। उसके बाद आरोपी महिला के मायके पहुंच कर रास्ते पर रुका हुआ था।

कार पर भी उसने पत्थर मारा। इससे कार का शीशा फ़ूट गया। आरोपी महिला को पीटने लगा। इसमे कार चला रही उसकी बहन भी घायल हो गई। उसके बाद आरोपी महिला का सिर कार के दरवाजे पर पटकने लगा।  जब महिला की बहन ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी मारा और गालियाँ भी दी। भीड़ को इकट्ठा होते देख आरोपी फरार हो गया।