गैरकानूनी तरीके से आंदोलन करने के मामले में चंद्रकांत पाटिल के साथ 40-50 लोगों पर FIR

पुणे : गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को 100 करोड़ रुपये वसूली का आदेश दिया था। यह सनसनीखेज आरोप मुंबई के पूर्व पुलिस अयुक्त परमबीर सिंग ने लगाया था। इस अरोप के बाद गृहमंत्री का इस्तीफा मांगने के लिए भाजपा ने पुणे में गैरकानूनी तरीके से आंदोलन किया। इसलिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ 40-50 प्रमुख नेताओं पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व विधायक व शहराध्यक्ष जगदीश मुलिक, योगेश टिलेकर, राजेश पांडे, गणेश घोष, राजेश येनपुरे, सुशील मेंगडे, संदीप खेडेकर,धीरज घाटे, दीपक पोटे, वर्षा तापकीर, कल्पना पुरंदरे, अर्चना पाटिल के साथ 40-50 लोगो पर एफआईआर किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओ ने रविवार को गृहमंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर अलका टॉकीज के पास तिलक चौक पर आंदोलन किया था। इस मौके पर गैरकानूनी तरीके से भीड़ जमा कर राज्य सरकार के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने के मामले में कार्यकर्ताओ पर एफआईआर किया है।