फिल्मफेयर अवार्ड्स 2002 : गली बॉय ने मचाई धूम, बेस्ट फिल्म समेत जीते 10 अवार्ड 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – जिस फिल्म ने ज्यादा कमाई नहीं कि और जिसकी बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हुई. उस फिल्म का जलवा शनिवार की रात को देखने को मिला। शनिवार को देर रात फिल्मफेयर अवार्ड्स 2002 की घोषणा की गई. इस बार के फिल्मफेयर अवार्ड्स में गली बॉय ने जमकर सुर्खिया बटोरी। फिल्म को 13 कैटोगरी में नॉमिनेट किया गया जिसमे से 10 अवार्ड हासिल करने में फिल्म कामयाब रही. गली बॉय ने बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीता। इस फिल्म के रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के लिए अनन्या पांडेय ने बेस्ट डेब्यू फीमेल  का अवार्ड जीता। जबकि मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म के लिए अभिमन्यू दशानी को बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड मिला। गली बॉय और कबीर सिंह को बेस्ट म्यूजिक अलबम का अवार्ड भी मिला है. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड अमृता सुभाष को मिला। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड सिद्धांत चतुर्वेदी को मिला।

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2002 विनर लिस्ट 

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल ) – रणवीर सिंह (गली बॉय )
बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (फीमेल ) – आलिया भट्ट
बेस्ट फिल्म पॉपुलर : गली बॉय
बेस्ट डायरेक्टर : जोया अख्तर (गली बॉय )
बेस्ट फिल्म क्रिटिक चॉइस : आर्टिकल 15
बेस्ट एक्टर क्रिटिक चॉइस  : आयुष्मान खुराना (आर्टिकल 15 )
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक चॉइस : भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू (सांड की आंख )
बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल ) : अनन्या पांडेय (स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 )
बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल ): अभिमन्यू देसानी (मर्द को दर्द नहीं होता )
बेस्ट लिरिक्स : अपना टाइम आएगा (डिवाइन और अंकुर तिवारी )
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल ) : कलंक नहीं (अरिजीत सिंह, कलंक )
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल ) : घुंघरू टूट गए (शिल्पा राव, वॉर )
बेस्ट ओरिजनल स्टोरी : अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15 )
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड : रमेश सिप्पी
अवार्ड ऑफ़ एक्ससीलेंस अवार्ड इन सिनेमा : गोविंदा
आरडी वर्मन अवार्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट : शाश्वत सचदेव (उरी, द सर्जिकल स्ट्राइक )
बेस्ट म्यूजिक अलबम : गली बॉय और कबीर सिंह
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर : आदित्य धर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक )
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल : सिद्धांत चतुर्वेदी (गलो बॉय)
बेस्ट एक्टर स्पोर्टिंग रोल (फीमेल ) : अमृता सुभाष (गली बॉय )
बेस्ट स्क्रीनप्ले : रीमा कागती और जोया अख्तर (गली बॉय )
बेस्ट डायलॉग : विजय मौर्या (गली बॉय )