बड़ी खबर: सलमान खान के खिलाफ ‘इस’ शख्स ने की लूट की शिकायत दर्ज़

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान के खिलाफ अंधेरी के एक कोर्ट में मामला दर्ज़ किया गया है। दरअसल सलमान के खिलाफ आपराधिक मामले में मुंबई में अंधेरी के एक कोर्ट में लूट और हमला करने जैसी शिकायत दर्ज कराई गई है।

ये शिकायत अशोक पांडे नामक शख्स ने दर्ज़ कराया है। अभी तक मामले की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि सलमान खान हालही में फिल्म ‘भारत’ में नजर आये थे। उनके साथ फिल्म में कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी नज़र आई थी।