पुणे संभाग में सवा 5 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात

पुणे। महामारी कोरोना के दूसरे दौर की संभावनाओं के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या साढ़े 5 लाख पार हो गई है। वहीं 5.24 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 31 लाख 15 हजार 119 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 51 हजार 761 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 24 हजार 856 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 11 हजार 503 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 402 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में  को संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार कर गया है। जिले में गुरुवार को 665 नए मरीज मिले जबकि नए से 696 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 53 हजार 884 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 36 हजार 557 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 8760 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8551 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.10 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में रिकवरी रेट 95.12 व डेथ रेट 2.79 फीसदी दर्ज हुआ है। गुरुवार को 1070 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 696, सातारा जिले के 168, सोलापुर जिले के 140, सांगली जिले के 39 और कोल्हापुर जिले के 27 मरीज शामिल हैं। गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 968 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 665 मरीजों के अलावा सातारा में 101, सोलापुर में 155, सांगली में 23 और कोल्हापुर जिले में 24 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिलनेवाले सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार 332 हो गया है। इसमें से 50 हजार 541 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1744 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1047 मरीजों का इलाज जारी है।

संभाग के अन्य जिलों में शामिल सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 47 हजार 908 हो गई है। इसमें से 44 हजार 937 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1670 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1301 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 303 हो गया है। इसमें से 45 हजार 288 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1725 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 289 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 334 संक्रमितों में 1725 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 532 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 106 मरीजों का इलाज चल रहा है।