अनैतिक संबंध में महिला पुलिस ने प्रेमी को दी पति की सुपारी

पालघर: वसई पुलिस थाने में कार्यरत महिला पुलिस कॉन्सटेबल के पति की हत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  यह घटना मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर ढेकाले गांव में हुई है। इस मामले में जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। महिला पुलिस कॉन्सटेबल ने अपने पति की हत्या की सुपारी अपने प्रेमी पुलिस को दी थी। पुलिस ने महिला पुलिस के साथ ही पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक दत्तात्रय शिंदे ने दी।

पाटिल की पत्नी वसई पुलिस थाने में कार्यरत है। मृत पुंडलिक पाटिल रिक्शा चलाते थे। पाटिल की पत्नी के वसई थाने में ही कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी से अवैध संबंध थे। इसी संबंध के कारण उसने पति की हत्या करवाई। पुलिस ने महिला पुलिस, उसका प्रेमी और यात्री के रूप में रिक्शा में बैठे तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।

यात्री के रूप में रिक्शा में बैठे लोगो ने मनोर के पास ढेकाले परिसर में पुंडलिक के सिर पर पीछे से वार किया। यह जानकारी पुलिस जांच में सामने आई। इस मामले की जांच करने के लइए पुलिस टीम को रवाना कर दी गई थी। इस अपराध में मिले विविध जानकारी के आधार पर इस टीम ने अलग-अलग जगहों से पांच लोगो को गिरफ्तार किया। टीम ने वसई, विरार, ठाणे, कल्याण, पालघर से आरोपियो को ढूंढा।