पत्नी का अनैतिक संबंध सार्वजनिक होने के डर से सगे भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी, मुलशी तालुका में मची खलबली

पुणे, 24 नवंबर सगा भाई दवारा  पत्नी के अनैतिक संबंध को सार्वजनिक करने के डर  से भाई ने   पत्नी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर  छोटे भाई की हत्या करने की शॉकिंग करने वाली खबर सामने आई है।  शॉकिंग इस लिए क्योंकि शव को दफना दिया गया था।  मुलशी तालुका के कुले गांव से यह घटना सामने आई है।

संतोष विश्वनाथ बालेकाई (40 ) की हत्या की गई है।  इस मामले में मृतक के सगे भाई स्वामीनाथ उर्फ़ उमेश विश्वनाथ बालेकाई (45 ), अमृता उमेश बालेकाई (38 ), विजय कुमार नारायण राठौड़ (40 ) को गिरफ्तार किया गया है।  इस मामले में पौड़ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।  इस घटना को लेकर खेत मालिक प्रसाद कुलकर्णी ने शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की कुले गांव में फॉर्महॉउस है।  यहां स्वामीनाथ, उसकी पत्नी अमृता और विजयकुमार केयरटेकर के रूप  में काम करते है।  अमृता और विजय कुमार के बीच अनैतिक संबंध था. इसकी जानकारी अमृता के पति स्वामीनाथ को भी थी।  मृतक संतोष दिवाली पर अक्कलकोट से विश्वनाथ के पास आया था।  इस दौरान उसे अपनी भाभी के अनैतिक संबंध की भनक लगी।  संतोष ने भाभी को समझाया कि वह भाई का संसार ख़राब नहीं करे।  इसके बाद संतोष के गांव जाने के बाद पत्नी के अनैतिक संबंध सार्वजनिक होने के डर विश्वनाथ को सताने लगा. उसने पत्नी अमृता, उसके प्रेमी विजय के साथ मिलकर संतोष को जान से मारने की साजिश रची।  दिवाली से एक दिन पहले 13 नवंबर की रात उसके गले पर कोयते से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।  इसके बाद फार्महाउस के पास एक गड्ढा कर उसे दफना दिया।
  दो दिन पहले शिकायतकर्ता फार्महाउस गए थे।  इस दौरान उन्हें संतोष नहीं दिखने पर आरोपियों से पूछताछ की।  तीनों ने अलग अलग जवाब दिया।  इस वजह से उनके मन में संदेह पैदा हो गया।  उन्होंने फॉर्महॉउस एरिया में चक्कर लगाया। उन्हें वहां एक गड्ढा बंद किया हुआ नज़र आया।  इसके बाद उन्होंने तीनों को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने संतोष की हत्या करने की बात कबूल कर ली।  इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।  मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर रेखा दूधभाते कर रही है।