पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा के समर्थन में फौजिया इलियास ने शेयर की ‘न्यूड तस्वीरें’

इस्लामाबाद : समाचार ऑनलाइन – पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा के समर्थन में अब फौजिया इलियास आ गयी है। डच-पाकिस्तानी स्पीकर, राजनीतिक कार्यकर्ता फौज़िया इलियास ने ट्विटर पर इस्लामिक कट्टरपंथियों पर निशाना साधते हुए अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल कुछ दिन पहले रबी पीरजादा के अश्लील वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गए थे। जिसके बाद वह वायरल हो गए थे।

https://twitter.com/FauziaGilani/status/1190744389661941760

इस मामले में फौजिया इलियास ने कहा कि रबी पीरजादा ने कुछ भी गलत नहीं किया क्योंकि यह उनका जीवन और उनकी पसंद है। राजनीतिक कार्यकर्ता ने कहा कि ‘रबी पर निशाना साध रहे लोगों पर शर्म आती है। जो शरीर को लेकर महिलाओं को शिकार बनाते हैं।’ फ़ौज़िया इलियास ने पीरजादा के साथ देते हुए खुद की नग्न तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा कि महिलाओं को अपने शरीर पर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। फौज़िया ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘आपके शरीर में शर्म करने जैसा कुछ भी नहीं है। मुझे समझ में नहीं आता है कि हमेशा महिलाओं को सिर्फ उनके शरीर की वजह से परेशान क्यों किया जाता है।’ उन लोगों पर शर्म आती है जो उन्हें कोसते हैं। #IAmRabiPirzada #Nobodyshame #WestandwithRabi’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रबी पीरजादा ने मनोरंजन उद्योग यानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं रबी पीरजादा। मैंने मनोरंजन उद्योग से खुद को दूर करने का फैसला किया है। अल्लाह मेरे पापों को क्षमा करें और मेरे प्रति दूसरों के दिलों को नरम कर दें।’