यौन शोषण पर फातिमा सना शेख का बड़ा खुलासा

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी फातिमा सना शेख ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जब फातिमा से सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चौंका देने वाला जवाब दिया। फातिमा ने बताया कि वो खुद यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं।

इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख से महिलाओं के साथ बढ़ते यौन शोषण को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहती। फातिमा ने खुलासा किया कि उनका भी यौन शोषण हो चुका है, लेकिन इस किस्से को वो किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती। फातिमा ने आगे कहा कि मैं अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा कोई भी वाकया पब्लिकली नहीं बताना चाहती हूं। मैं इसे खुद डील कर रही हूं। यौन शोषण आज इस हद तक सामान्य हो गया है कि महिलाएं इसे अपने जीवन में आसानी से स्वीकार कर लेती हैं।

फातिमा ने कहा कि मैं ये किसी को नहीं बताना चाहती हूं कि मैंने अपनी जिंदगी को कैसे डील किया है। मैं नहीं चाहती कि लोग मेरे फैसले के लिए मुझे जज करें। मैं इस बारे में अपने करीबियों से डिस्कस कर चुकी हैं।

फातिम ने ‘मीटू’ मूवमेंट की तारीफ –
फातिम ने ‘मीटू’ मूवमेंट की तारीफ करते कहा कि समाज ने यौन शोषण पर बात करना शुरू कर दिया है। इस कैंपने के जरिए आप अपने साथ हुई घटनाओं को सभी के सामने रख सकते हैं। इस मूवमेंट में जिन लोगों का नाम सामने आया वे लाइम लाइट में आ गए। अब ऐसा करने वाले पब्लिकली और इंडस्ट्री द्वारा शर्मिंदा होने से डरने लगे हैं।