उजनी लेक में बोट पलटने से पिता-पुत्र की मौत

करमाला : ऑनलाइन टीम – उजनी जलाशय में सेल्फी लेने के दौरान बोट पलट से पिता-पुत्र की डूबकर मौत हो गयी। उनके साथ मोजूद पत्नी व लड़की को बचा लिया गया है। यह घटना रविवार दोपहर करमाळा तालुका में घटी। विकास गोपाळ शेंडगे, (39) और पुत्र अजिंक्य विकास शेंडगे (13) नि. गुरुनगर, अकलुज मृतक के नाम है। घायलों के नाम पत्नी स्वाती और लड़की अंजली है।

शेंडगे दंपति अकलूज, ता. करमाळा में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी प्रोग्रम में आये थे। जिसके बाद वह वांगी नं.3 में अपने मित्र सातव के पास गए थे। जिसके बाद वह उजनी जलाशय घूमने गए। इस दौरान सेल्फी क्लिक करते समय बोट अनियंत्रित हो गया और पानी में पलट गया। सभी पानी में जा गिरे। इस दौरान विकास शेंडगे और उसके बेटे अजिंक्य की डूबकर मौत हो गयी।  जबकि पत्नी स्वाती और अंजली को मित्र सातव और स्थानिक लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। वांगी परिसर में उजनी क्षेत्र में बहुत पानी है। यहां पर्यटकों का आना-जाना शुरू रहता है।