पूर्णा नदी में डूब कर किसान की मौत

जिंतूर : जिंतूर तालुके के घडोली के किसान नामदेव मंगु जाधव (उम्र 45) के पूर्णा नदी में डूब कर जान गंवाने की घटना रविवार को हुई। सोमवार देर रात ग्रामीणो ने मृत शरीर पानी से बाहर निकाला।

ग्रामीणो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार किसान नामदेव जाधव रविवार को सुबह 10 बजे के आसपास खेत का पंप शुरू करने गए थे। बहुत देर तक वे वापस नहीं लौटे। रिश्तेदारो ने और ग्रामीणो ने बहुत ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिंतुर पुलिस थाने को भी इसकी जानकारी दी गई।  हवलदार ए.एस.कांदे और श्री बोधनकर ने छानबीन शुरू की।

घडोली शिवार से बहने वाली नदी में भी ढूंढा। फिर भी कुछ पता नहीं चल पाया। वापस दूसरे दिन नदी का पानी कम किया और फिर से गांव वालो ने ढूंढना शुरू किया। उसके बाद जाधव की डेड बॉडी नदी में मिली। जानकरी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम व घडोली खोलगडगा के सरपंच आदि पहुंच गए। पुलिस ने पानी से डेड बॉडी निकाला। पंचनामा कर तालुके के चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश बोरलकर, डॉ स्वाअती अकोशे ने घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम किया। उसके बाद डेड बॉडी परिवार को सौंपे जाने की जानकारी पुलिस ने दी।