दूरदर्शन लाइव शो के दौरान मशहूर लेखिका का निधन 

श्रीनगर | समाचार ऑनलाइन 

जम्मू-कश्मीर में सोमवार की सुबह दूरदर्शन श्रीनगर के एक लाइव शो के दौरान मशहूर लेखिका रीता जितेंद्र को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। लाइव शो के दौरान वह अपनी जीवन यात्रा बता रहीं थी और इसी दौरान वह बेहोश हो गयी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई। 85 वर्षीय रीता जितेंद्र सोमवार सुबह डीडी कश्मीर पर लाइव शो गुड मॉर्निग जेएंडके में गेस्ट के तौर पर मौजूद थीं।

फिर भड़का पेट्रोल: पुणे में दाम 88 रुपये हुआ पार

एक लेखक के रूप में अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उनकी आवाज़ अचानक रूक गई और वह कुर्सी पर ही बेहोश हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रीता जितेंद्र का पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जम्मू पहुंचाया गया है । राज्यपाल सत्य पाल मालिक ने रीता के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक शोक संदेश में लिखा की आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को यह दुख सहने की ताकत देने की प्राथना की।

लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता रीता जितेंद्र 
वर्ष 2004 में उन्हें अवार्ड फॉर सोशल रिफार्म एंड एम्पोवेर्मेंट से सम्मानित किया गया था। वहीं उन्होंने अप्रैल 1993 से 1995 तक जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी में सचिव पद रही। प्रसिद्ध कलाकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता रीता जितेंद्र जम्मू में रहती थीं। वर्तमान में वह राज्य कल्चर अकादमी में हिंदी अडवाइजरी बोर्ड की  सदस्या भी थी। देश की आजादी के समय आठ वर्ष की आयु में  बतौर चाइल्ड आर्टस्टि उन्होंने लाहौर रेडियो स्टेशन में ऑडिशन दिया था। जम्मू-कश्मीर रेडियो स्टेशन में उन्होंने कई ड्रामा में अपनी आवाज़ भी दी है।