पत्नी के अफेयर के शक में फेमस टीवी अभिनेता की हत्या 

चेन्नई, 17 नवंबर : थेनेमाझी बीए सीरियल से फेमस हुए दक्षिण भारत के अभिनेता सेल्वाराथीनम की हत्या हो गई है।  चेन्नई पुलिस ने इस मामले की सख्ती से जांच कर रही है।  इस बीच पुलिस  के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है । इस फुटेज में चार लोग घटनास्थल पर संदिग्ध अवस्था में नज़र आ रहे है।  पुलिस इन चारों की तलाश कर रही है।

सेल्वाराथीनम की हत्या शनिवार की रात की गई।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेल्वाराथीनम सीरियल की शूटिंग से उस दिन गायब थे।  उस दिन उन्होंने छुट्टी लेकर पुरे दिन दोस्तों के साथ मौज मस्ती की।  रात में घर आने के बाद उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति का फ़ोन आया।  उसने अभिनेता  को घर के बाहर बुलाया।  इस दौरान उनके साथ दो रूममेट्स थे।  उनसे उन्होंने कहा कि मुझे एक पुराने दोस्त से मिलना है। इसके बाद वह गए तो बहुत समय तक वापस नहीं आये।  अंत में उन्हें देखने के  लिए दो दोस्त घर से बाहर गए।  उनका दोस्त घर के बाहर मृत मिला।  इसके बाद फ़ोन कर पुलिस को  जानकारी दी गई।

बताया जाता है कि सेल्वाराथीनम  का एक महिला के साथ अनैतिक संबंध था।  उसके पति ने अभिनेता को एक बार जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि उसी महिला के पति ने अभिनेता की हत्या की हो।  सेल्वाराथीनम छोटे पर्दे के एक फेमस अभिनेता थे।  वह मूल रूप से श्रीलंका के थे।  2005 में वह काम की तलाश में भारत आये थे।  उसके बाद से ही करीब एक दशक से दक्षिण के मनोरंजन के लिए कार्यरत थे । थेनेमाझी बीए से  वह चर्चा में आये थे।  इस  सीरियल में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी।