प्रसिद्ध सराफ व्यापारी पी. एन. गाडगीळ से 1 करोड़ 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी

पुणे: ऑनलाइन टीम – पुणे के फेमस गोल्ड व्यापारी पी. एन. गाडगीळ को चंडीगढ़ में न्यू ब्रांच खोलने के लिए 50 करोड़ रुपए का लोन उपलब्ध करा देने के बहाने 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह घटना 2018 से 2021 के दौरान घटी। सौरभ विद्याधर गाडगीळ (43, नि. सदाशिव पेठ) ने विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने पंजाब के रोहित कुमार शर्मा पर अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी रोड पर शिकायतकर्ता पी. एन. गाडगीळ ज्वेलर्स की दुकान है। यह दुकान शहर की सबसे प्रसिद्ध आभूषण की दुकानों में से एक है। इस बीच 2018 में आरोपी शर्मा दुकान पर आया था। उसने शिकायतकर्ता से बात की और उसे बताया कि वह चंडीगढ़ में एक शाखा खोल सकता है और वहाँ व्यापार कर सकता है। उन्हें एक शाखा खोलने के लिए 50 करोड़ रुपये का ऋण देने का लालच दिया था। फिर उसने लोन दिलाने के बहाने समय-समय पर 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये लिए। लेकिन उन्हें लोन नहीं दिया और न ही उन्होंने अपना पैसा वापस किया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। अपराध शाखा की यूनिट 1 जांच कर रही है।