फेमस संगीत निर्देशक हैरी आनंद का नया एल्बम “बर्न” पुणे में किया लॉन्च

पुणे : समाचार ऑनलाइन – कांटा लागा, कलियों का चमन , सैंया दिल में आना रे जैसे लोकप्रिय गानों के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, सिंगर, फिल्म-मेकर और एक्टर हैरी आनंद ने अपने लेटेस्ट एल्बम “बर्न” आज पुणे में लॉन्च किया। इसकी जानकारी उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस वीडियो को उन्होंने अपने सह प्रायोजक जी म्यूजिक कंपनी के साथ लॉन्च किया। इस वीडियो में हैरी आनंद और उनकी सह-कलाकार निवेदिता चांदेल हैं।

लॉन्च से पहले ही 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा –

इस एल्बम को प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इस लॉन्च से पहले से ही इसको 1 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैरी आनंद ने कहा कि “बर्न” को मुंबई में स्टेडियम बार क्लब में शूट किया गया है। इस एल्बम को 1 दिन की अवधि में 150 क्रू सदस्यों की टीम के साथ शूट किया गया था।  इस दौरान उन्होंने अपनी पिछली एल्बम नाच नचनिया के बारे में भी बात की, जिसमें फिचर कविग्जर और 2018 मिस यूनिवर्स इंडिया – नेहाल चुडासमा थे। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि उनका आगामी एल्बम मिस वर्ल्ड इंडिया 2018 – अनुकृतिे वास के साथ होगा।

अगला प्रोजेक्ट अगले तीन महीनों में होगा रिलीज़ –

कुछ बहुत ही लोकप्रिय गाने जो हैरी ने संगीत क्षेत्र को दिए हैं, उनमें कांटा लागा, कलियों का चमन और सैंया दिल में, परदेसिया, चारदी जवानी जैसे कुछ नाम हैं।

उन्होंने 3 एमटीवी इमीज़ सहित 13 पुरस्कार जीते हैं और 30 से अधिक कलाकारों और मॉडलों को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है। एक संगीत निर्देशक के रूप में, उन्होंने सोनू निगम, सुनिधि चौहान, अरमान मलिक, राहत फतेह अली खान जैसे संगीत उद्योग के कई बड़े नामों के साथ काम किया है।