ऑनलाइन तलाठी परीक्षा में बैठा फर्जी परीक्षार्थी, मामला दर्ज

पुणे : तलाठी की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बिठाया जाने की जानकारी सामने आई। 2019 में यह परीक्षा हुई थी, मामला अब जा कर सामने आया है। अहमदनगर से इस मामले को भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में विभाजित किया गया है।

इस मामले में नेमीचंद विठल सिंग ब्रह्मनात (उम्र 39), रामेश्वर विट्ठल जरवाल (उम्र 27) के साथ ही इनकी जगह पर परीक्षा देने वाले दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में माधुरी आंधले ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अहमदनगर जिलाधिकारी कार्यालय में राजस्व विभाग में है। वह तहसीलदार है। 2019 में ऑनलाइन तलाठी पद के लिए परीक्षा हुई। इन दोनो का सेंटर आंबेगांव बुद्रुक इलाके में एक स्कूल में पड़ी। इस समय उन्होने अपनी जगह पर किसी और को बिठाया था। और वो परीक्षा पास कर गए। इसके बाद उनकी ज्वाइनिंग भी हुई। अहमदनगर में वे नौकरी कर रहे थे। नौकरी ज्वाइन करने के बाद फिर से वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके अनुसार पूछताछ की गई। इसमें यह जानकारी सामने आई कि इन दोनो ने अपनी जगह किसी और को परीक्षा में बिठाया था। अब उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।